सोनभद्र

प्रेस क्लब चोपन के बस स्टैंड चोपन स्थित कैंप कार्यालय पर दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि दी गई

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) प्रेस क्लब चोपन के बस स्टैंड चोपन स्थित कैंप कार्यालय पर दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
पत्रकारिता जगत के पुरोधा युवाओं के प्रणेता हम सभी के गुरु एव मार्गदर्शक मान्यता प्राप्त पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का देहावसान की सूचना जैसे ही पत्रकारों को मिली पत्रकार मर्माहत दिखे। चाचा जी के नाम से पहचान बनाने वाले मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी बट वृक्ष के समान थे। जो समय समय पर पत्रकारों का सम्मेलन कराकर मार्गदर्शन देते थे। कई बार युवा पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन भी करवाए। अपने लेखनी से समाज के ज्वलंत मुद्दों को रेखांकित करते हुए अमली जामा पहनाने में अग्रणी भूमिका निभाते थे।
डाला सीमेंट फैक्टरी में कार्य करते हुए भी गुमनाम पत्रकारिता करते थे । फैक्ट्री के कर्मचारियों का मुद्दा हो या अधिकारियों की तानाशाही के मुद्दों को अपने कलम से उजागर करते थे। फैक्ट्री बन्द होने पर पत्रकारिता में ऐसी छाप छोड़े की उनकी कमी पूर्ण नही हो सकती। चोपन के सभी पत्रकार उनको अश्रुपूरित विनम्र श्रंद्धाजलि अर्पित करते हैं।इस अवसर पर गुड्डू मिश्रा,लल्ली मिश्रा,राजेश गोस्वामी,कृपाशंकर पांडेय,मुकेश मोदनवाल,घनश्याम पांडे,संजयचेतन,अरविंद दुबे,सुरेन्द्र मास्टर,बाबूलाल पाण्डेय,विजय अग्रहरी समेत पत्रकार व आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
Download App