सोनभद्र

मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है हार्टफुलनेस ध्यान : गोपाल

– जिला कारागार सोनभद्र में बंदियों को हार्टफुलनेस ध्यान कराया गया

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। जिला कारागार सोनभद्र में रविवार को सुबह पुरुष एवं महिला बंदियों को हार्टफुलनेस ध्यान कराया गया। हार्टफुलनेस ध्यान के इस सत्र से बंदियों ने थोड़े समय में ही आंतरिक शांति का अनुभव किया। मानसिक स्वास्थ्य के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी है।
हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल द्वारा बंदियों को बताया गया कि हम जो भी सोचते हैं या जो कुछ करते हैं उसकी एक छाप हमारे हृदय पर पड़ जाती है। यदि उनको तत्काल न हटाया गया तो वह संस्कार के रूप में हमारे भीतर इकट्ठा हो जाते हैं। जिससे हम अपने भीतर भारीपन महसूस करते हैं। यह हमारा आंतरिक बोझ है। यदि इसे समय रहते नहीं हटाया गया तो यह गंभीर मानसिक बीमारियों का कारण बन जाता है।
आंतरिक शुद्धिकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया से हम वैचारिक प्रदूषण से बच जाते हैं। आंतरिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया से हमारा मानसिक स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बेहतर होता जाता है और हम चीजों को उसके वास्तविक रूप में देखने लगते हैं। वॉलिंटियर प्रशांत, अचला, योगा ट्रेनर/ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.वैभव शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App