सोनभद्र

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गुरमा सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)

जय प्रकाश सेवा संस्थान द्वारा संचालित जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि अभिवर्धन हेतु ‘ विज्ञान प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। सुरक्षा अधिकारी रामबालक यादव ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ‘मिश्रा ट्यूटोरियल्स लखनऊ’ के वरिष्ठ प्राध्यापक आर के सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतिभागी छात्रों के मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।विद्यार्थियों ने पवन चक्की,हाइड्रोलिक ब्रिज

सिस्टम,ग्रीन हाउस,होम सिक्योरिटी सिस्टम, बायो पार्क,ज्वालामुखी संरचना,जल शुद्धीकरण संयंत्र,हृदय संरचना,नवीकरणीय ऊर्जा,जल चक्र,चंद्रयान आदि मॉडल विशेष उल्लेखनीय रहे।विद्यालय तथा आस पास के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस दौरान सभी विद्यार्थी तथा अध्यापक उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App