सोनभद्र

‘नाबार्ड’ के सहयोग से सागोबांध जल छाजन समिति द्वारा सिलाई मशीन का हुआ वितरण

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

बनवासी सेवा आश्रम एवं नाबार्ड लखनऊ द्वारा ग्राम निर्माण केन्द्र फरीपान में संचालित सागोबांध जल छाजन समिति द्वारा क्षेत्र के 20 पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया साथ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभ आरंभ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर माननीय मान सिंह गोंड द्वार फीता काट कर किया गया ।प्रमुख जी ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण में शामिल बहनों से कहा कि हमें अपने समाज में

महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर उनके हाथों को मजबुत बनाकर समाज को कराना है ।तथा समाज में जो भी बुराइयां हैं उसे दूर करना होगा और इसके लिए महिलाओं को आगे आकर समाज में नेतृत्व करना होगा ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में बनवासी सेवा आश्रम से बिमल भाई, नीरा बहन, देवनाथ भाई , सूरज कांत राम नरेश और फरीपान केन्द्र व्यवस्थापक रमेश भाई और सिलाई प्रशिक्षार्थी गण शामिल रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App