सोनभद्र

निर्माणाधीन हवाई पट्टी का डी एम ने किया औचक निरीक्षण

आ रही अड़चनों की ली जानकारी विवादित भूमि के स्वामी से की वार्ता
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर स्थित निर्माणाधीन हवाई पट्टी का शुक्रवार को जिलाधिकारी बी एन सिंह ने औचक निरीक्षण कर आ रही अड़चनों की जानकारी लेते हुए विवादित भूमि के स्वामी जौहर हुसैन पुत्र समद हुसैन को मौके पर बुला वार्ता की,भूमिस्वामी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश लिया गया है।म्योरपुर पहुंचे

जिलाधिकारी ने हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के अब तक हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया गया,रुके कार्य को गति देने की दिशा में उन्होंने भूस्वामी से गतिरोध का कारण पूछा,जौहर हुसैन ने उसकी लगभग तीन बीघा भूमि विस्तारीकरण की जद में आ रही है के संबंध में बताया कि उसे मुआवजा नहीं दिया गया है,भूस्वामी ने कहा कि उसे मुआवजा का भुगतान,पार्किंग व कैंटीन का कार्य दिए जाने की मांग रखी,हवाई पट्टी के बाद डी एम खन ता पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण के कार्य स्थल का निरीक्षण करने पड़री गए जहां उन्होंने प्रस्तावित स्थल को देखा तथा संबंधितों से जानकारी ली,उन्होंने प्रस्तावित क्षेत्र में एक किसान सुखराज से उसकी भूमि प्रस्तावित क्षेत्र

में आने पर किसान से भी वार्ता की,सुखराज ने अपनी भूमि पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण के लिए देने में सहमति व्यक्त की,इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना,ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड, बी डी ओ हेमंत कुमार सिंह, डी एफ ओ भानेंद्र सिंह,रेंजर जबर सिंह, ए डी ओ पंचायत म्योरपुर अजय कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App