सोनभद्र

विंढमगंज में श्याम महोत्सव में जमकर झूमे श्याम भक्त

विंढमगंज/सोनभद्र(सुमन गुप्ता)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह स्थिति कल्याण मंडप के प्रांगण में शनिवार की रात श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को भव्य शोभायात्रा को विंढमगंज पुरे बाजार में घुमाया गया शोभायात्रा के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष डीजे की धुन पर जमकर थिरक रहे थे। जगह-जगह पुष्प की वर्षा भी हो रही थी। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। जगह-जगह बाबा के दर्शन-पूजन कर रहे थे। शोभायात्रा कल्याण मंडप पहुंची और भक्ति जागरण भी हुआ। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने जमकर

भक्ति रस का पान किया। महोत्सव में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।कोलकाता से आए विकास अग्रहरि ने ‘हारे के सहारे श्याम हमारा ने लोगों की जमकर वाहवाही लूटी। झारखंड से आई श्वेता अग्रवाल ने भी सुंदर भजन सुनाए मौजूद महिला-पुरुष जमकर थिरके। जय श्याम, जय श्रीश्याम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे के आयोजन में अनेक प्रकार के व्यंजन प्रसाद रुप वितरण किया गया ।इस मौके पर सुनील गुप्ता,शिव अग्रवाल, लट्टू अग्रहरि, रूपेश केशरी,आंनद जायसवाल, पप्पू जायसवाल, अमित

केशरी,नंदु विश्वकर्मा, नंदलाल केसरी,राजू जायसवाल, अविनाश अग्रवाल,संजय गुप्ता,मोनू केसरी, नंदकिशोर गुप्ता,संजय अग्रवाल,उदय जायसवाल, संतोष जायसवाल, विकास जायसवाल,शालू जायसवाल नितू केशरी, नेहा जायसवाल, मनिषा गुप्ता, पुजा देवी, ज्योति केशरी आदि मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App