सोनभद्र

यातायात सड़क सुरक्षा माह शुरू होते ही पुलिस ने किया 120 वाहनों का चालान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) सड़क सुरक्षा से संदर्भित माह नवम्बर तक पूरे प्रदेश में यातायात सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।इस दौरान सड़क पर वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है जो चालक वाहन चलाते समय लापरवाही बरत रहे है ऐसे वाहन चालकों का पुलिस ने ई चालान करना शुरू कर दिया है।इसी क्रम में बीजपुर पुलिस ने एक नवम्बर से नौ नवम्बर शनिवार तक कुल 120 दुपहिया तथा चार पहिया वाहनों का ई चालान कर सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढाया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव मय हमराह पुलिस जवानों संग विभिन्न चट्टी चौराहे बाजार और सड़क पर फर्राटा भर रहे बाइक कार मैजिक सहित अन्य वाहनों का चालान काटा।पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही तो राजस्व खजाने में ई चालान के माध्यम से लाखों रुपये राजस्व शुल्क जमा कराया जाएगा।इस बाबत एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वाहन चलाते समय नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ यह सघन अभियान 30 नवम्बर तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार