सोनभद्र

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) सूर्योपासना के महापर्व छठ पर गुरुवार को व्रती महिलाओं ने आस्था के साथ नदियों, सरोवरों के घाटों पर पुत्रों और अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंच कर स्नान व पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की।
क्षेत्र के दुदहिया मंदिर, बीजपुर बाजार,शिव मंदिर , लेक पार्क,सिरसोती,नेमना,चेतवा,जरहा अजीरेश्वर धाम , पिंडारी सहित कई स्थानों के नदियों तालाबों के घाटों पर बनाई गई वेदियों पर व्रती महिलाओं ने अपनी मन्नत को पूरा करने के लिए दीप जलाकर बिधि बिधान से पूजन किया।
व्रती महिलाओं ने कमर तक जल में खड़ा होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया इस दौरान हर तरफ छठ्ठी माई के मंगल गीत से समूचा इलाका नदी घाट, बाजार , चट्टी , चौराहा गुंजायमान हो गया। घर से लेकर घाट तक चारो तरफ मेले जैसा माहौल रहा सिर पर दउरा लेकर पहुंची व्रती महिलाओं ने षष्ठी माता की वेदी पर साष्टांग दंडवत कर दीप जलाया तो किसी ने आंचल से रास्तों की धूल बटोर कर अपनी श्रद्धा से दीप प्रज्वलित किया स्वच्छ घाटो पर मेले जैसा माहौल रहा।

व्रती महिलाओं के साथ परिवार के लोग भी सिर पर दउरा लेकर पूजा के लिए घाटों पर पहुंचे ढोलक तथा अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर मंगल गीत गाते हुए महिलाओं की टोली घाटों की तरफ बंढ़ रही थी शाम होते ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी सभी ने विधि विधान से छठ माता की पूजा कर हर व्रती महिलाओं ने सिंदूर का लंबा टीका लगाकर पूजन अर्चन किया। दउरा फल और पूजा सामग्री सजाने के साथ सामानों को जुटाने में महिलाएं जुटी रहीं ।किसी घाट पर भजन गीत तो कही देवी जागरण का कार्यक्रम होना है इसी क्रम में दुदहिया मंदिर पर माँ जगदम्बा ग्रुप बीजपुर के द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम का आयोजन है जिसमे प्रियंका श्रीवास्तव, भोला वर्मा,अरविंद, ललित आदि कलाकार शामिल हो रहे हैं।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, मय महिला आरक्षीयो के साथ सभी छट घाटो पर घूमते नजर आए और अन्य सुरक्षा कर्मी जगह जगह तैनात रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App