सोनभद्र

रेणुकूट ए बी आर पब्लिक स्कूल के बच्चो ने विज्ञान प्रतियोगिता में लहराया परचम

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) मुर्धवा रेणुकूट नगर में स्थित सेंट ए बी आर पब्लिक स्कूल के बच्चो ने मंडल स्तर पर हुई विज्ञान प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। मिर्ज़ापुर के राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सेंट ए बी आर पब्लिक स्कूल के छात्र व् छात्राओं ने शिक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह एवं शिक्षिका संस्कृति पाण्डेय के निर्देशन में सम्मिलित हुए, जिसमे जूनियर वर्ग में १० वी के छात्र रुद्रेश शुक्ला व अक्षत गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सीनियर वर्ग में विद्यालय की १२ वी की छात्रा नंदिनी शुक्ला व ग्यारहवीं के छात्र अमृतांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किय। यही बच्चे बीतें माह की 28 तारीख को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भी दोनों वर्गों में तृतीय स्थान प्राप्त कर मंडल स्तर के लिए चयनित हुए थे। मंडल स्तर पर दोनों वर्गों में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त करने के उपरांत उपरोक्त छात्र व छात्राऐं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगें। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है। विद्यालय के प्रबंधक आशीष सिंह ने कहा है कि उनके छात्रों ने विद्यालय के साथ साथ रेणुकूट नगर व सोनभद्र जनपद का नाम रोशन किया है, उन्होंने छात्रों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाये दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App