सोनभद्र

25 हजार इनामिया सहित 3 आरोपी को तमंचा, कारतूस, गाजा के साथ गोपालजी, चंद्रशेखर,वंश नारायण ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र 25 हजार इनामिया सहित 3 आरोपी को तमंचा,कारतूस,गाजा के साथ गोपालजी, चंद्रशेखर,वंश नारायण ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे ओबरा क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना कोन,सोनभद्र द्वारा गठित टीम नि० चन्द्रशेखर सिंह चौकी प्रभारी चाचीकला, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया, उ0नि0 वंश नारायण राय चौकी प्रभारी बागेसोती, हे0का0 रामजी सिंह यादव, हे0का0 महफूज खाँ, हे0का0 मनीराम, का0 शशिकान्त सरोज, का0 प्रशान्त श्रीवास, का0 राजेन्द्र प्रसाद, का0 अमित पटेल थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव झारखण्ड प्रदेश तथा छठ महापर्व के दृष्टिगत वांछित वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग चौकी चांचीकला क्षेत्र अन्तर्गत सोन नदी पर स्थित पुल के पास चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की एवीईओ गाड़ी तेजी से आ रही थी। जिसे रोकने का इशारा कर रोका गया गाड़ी के रुकने पर बैठे व्यक्ति भागने का प्रयास किये कि एक बारगी दबिश देकर गाड़ी के अन्दर ही तीनो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनकी जामा तलाशी ली गयी तो ड्राइविंग शीट पर बैठे व्यक्ति के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस तथा बगल व पीछे की शीट पर बैठे व्यक्तियों के पास पाये गये बैग की तलाशी पर दोनों के पास से क्रमशः 01 किग्रा 400 ग्राम व 01 किग्रा 200 ग्राम कुल 2 किलो 600 ग्राम नाजायज गाजा बरामद हुआ। जिन्हे हमराही की मदद से हिरासत पुलिस में लेकर थाना ले आया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 125/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कामरान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी शेरपुर विशेश्वरपुर थाना अदलहाट तथा एनडीपीएस एक्ट बनाम बाबू पुत्र मोहन व पियूष सेठ पुत्र सतीश सेठ निवासीगण मचलहट्टा वार्ड रामनगर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
बरामदगी का विवरण
1-कामरान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी शेरपुर विशेश्वरपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर जो थाना कोन जनपद सोनभद्र
का 25 हजार का इनामिया अपराधी है जो एक शातिर किस्म का अन्तर्जनपदीय बकरी चोर एंव गो तस्कर है
जिसके पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
2 बाबू पुत्र मोहन निवासी मचलहट्टा वार्ड रामनगर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी, के पास से 01 किग्रा 400 ग्राम
नाजायज गांजा बरामद हुआ है ।
3. पियूष सेठ पुत्र सतीश सेठ निवासी मचलहट्टा वार्ड रामनगर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी के पास से 01
किग्रा 200 ग्राम नाजायज गांज बरामद हुआ है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल जीगुप्ता थाना कोन सोनभद्र
2- नि0 श्री चन्द्रशेखर सिंह चौकी प्रभारी चांचीकला थाना कोन सोनभद्र
3. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया,
4. उ0नि0 वंश नारायण राय चौकी प्रभारी बागेसोती,
5. हे0का0 रामजी सिंह यादव चौकी चांचीकला
6. हे0का0 महफूज खाँ, चौकी चकरिया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App