सोनभद्र

छठ पूजा के लिए घाट की सफाई अभियान में थाना प्रभारी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के भारतीय इंटरमीडिएट खेल मैदान में आस्था का महापर्व छठ पूजा की व्यापक तैयारी शुरू हो गई है। पर्व को लेकर छठ घाटों में साफ-सफाई की जा रही है। सन् क्लब सोसायटी के सहयोग से सफाई कराई जा रही है वहीं विंढमगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने भी क्लब के सदस्यों के साथ श्रमदान किया। इस से पहले सन क्लब सोसायटी के सदस्यों ने सतत् वाहिनी नदी छठ घाट में नव युवकों के पहल व जेसीबी मशीन के द्वारा घाट की साफ सफाई कराया गया क्ल्ब के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,संयोजक अजय गुप्ता, प्रभात कुमार , ने बताया कि छठ पूजा में घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए घाट को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं पुर्व अध्यक्ष, संरक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि घाट पर पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। वहीं पुर्व अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि सूर्य मंदिर में पांच प्रांतों के श्रद्धालुओं का आस्था का प्रमुख केंद्र है। नदी के संगम स्थल पर स्थित इस मंदिर का विशेष महत्व है। यहां पर धूमधाम से छठ पर्व मनाया जाता है जो सन् क्लब सोसायटी का बहुत महत्व पुर्ण स्थान होता है यहां के ग्रामीण भी पुर्ण रुप से सहयोग करते हैं यहां पर दुर दुर से अतिथि लोगों का आगमन होता है।रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो देखने लायक होता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App