सोनभद्र

बाप बेटी गिरे कुआं में, बाप की मौत बेटी घायल

विंढमगंज (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के मुडिसेमर से सटे कोलिनडुबा के निवासी रामू भुइंया पुत्र स्व राम प्यारी उम्र लगभग 48 वर्ष की मौत कुएं में गिरने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि लगभग 8.30 बजे अपने घर से कुछ दुरी पर अपने पत्नी को ढुंढने निकला अपनी एक बेटी के साथ पत्नी मजदुरी करने गयी थी और काफी रात हो गई। इससे चिंतित होकर पति ढूंढने के लिए अपने घर के आस पास जो साथ काम करने गए थे उनके घर बेटी साथ जा रहा था। पगडंडी के रास्ते के पास एक कुआं है जो जमीन से सटा है अचानक पैर लकड़ी पर गया और अपनी लड़की सहित कुआं में गिर गया। लड़की की चिखने चिल्लाने की आवाज से पड़ोसी दौड़े तो देखा एक बच्ची गिरी है। आनन फानन में साड़ी कि रस्सी बना कर बच्ची को निकाला बच्ची ने बताया की पापा भी कुआं के अंदर है। कोई हरकत न होने से पड़ोसी ग्राम प्रधान सहित पुलिस को भी सुचना दिया गया तब तक पत्नी भी आ गई बच्ची के सिर में ज्यादा चोट लगी थी उसे लेकर उसे नजदीकी अस्पताल ले गयी जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दुद्धी रेफर कर दिया गया। मां उसे लेकर इलाज करा रही है।
सुचना पर विंढमगंज की पुलिस तुरंत पहुंची और कुआं की मुआयना किया तो उस में रामु को देखा बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो गई थी। दो महीने बाद आया था घर बाहर मजदुरी करता था अपने पिछे पत्नी सहित 6 बच्चे को छोड़ गया इन सब की परवरिश कौन करेगा हर कोई की आंखें है नम दिपावली में अंधेरा हो गया घर । स्वजनों के दिए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App