सोनभद्र

डीबीए भवन के सामने लगेगी डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा: श्याम बिहारी यादव

– प्रतिदिन चलेगी लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि लेने की कवायद
– रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कैंटीन में हुई बैठक में बनी रणनीति

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन के सामने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की कवायद तेज हो गई है। अधिवक्ताओं ने डीबीए कैंटीन में बुधवार की शाम बैठक कर रणनीति बनाई है। प्रतिदिन लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि इकट्ठी की जाएगी।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि डीबीए भवन के सामने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा निहायत जरूरी है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि इकट्ठी करनी होगी। मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सदस्यता अभियान, चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट और संचालन एडवोकेट संतोष कुमार ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिंह कुशवाहा, हरिप्रसाद यादव, रामचंद्र सिंह, रामवृक्ष, राजेश कुमार यादव, आरबी दोहरे, चन्द्रप्रकाश सिंह,धनंजय कुमार मौर्य, कृष्णानंद सिंह, रामजियावन सिंह, आरसी भारत, प्रदीप कुमार, चतुर्भुज शर्मा,विजय कुमार सक्सेना, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, हरिद्वार, संतोष कुमार,रूपवंत राव,संदीप कुमार कुशवाहा, महेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App