सोनभद्र

नवरात्रि पर भव्य देवी जागरण में ग्रामीणों ने उठाया लुफ्त।

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता ) थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू फाइव स्टार क्लब सोसाइटी कोलिडूबा- मुड़ीसेमर के तत्वाधान में दुर्गा चौक पर बीती रात्रि अष्टमी तिथि को भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के नेता संजीव गोंडने मां दुर्गा की प्रतिमा पर धूप दीप जलाने के पश्चात फिता काटकर किया। मौके पर अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि नवरात्रि व मां दुर्गा के पूजा अर्चन में गांव के सैकड़ों ग्रामीण भक्ति भाव में डूबे हुए हैं गांव के मंगल कामना के लिए सभी लोग मां दुर्गा से प्रार्थना कर रहे हैं हम भी आप लोगों की हर मनोकामना को पूर्ण करने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना कर रहा हूं कि आपकी मंशा अवश्य पूरी होगी तथा समय-समय पर आपके द्वारा बुलाए जाने पर मै आपके दुख सुख में भागीदार बनता हूं और आप लोगों के याद करने पर आता रहूंगा ,यही आपसी भाईचारा का संदेश महागौरी से हम कर रहे हैं।

तत्पश्चात रेणुकूट, बनारस व पटना से चलकर आए कलाकारों ने अपने आवाज के जादू से मौजूद सैकड़ो ग्रामीणों को भक्ति रस में डुबोने को मजबूर कर दिया इस दौरान पूरे पंडाल से माता रानी की जय, शेरावाली की जय के नारे गुज रहे थे । पूरे कार्यक्रम को सोसायटी के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव के तत्वाधान में संपन्न हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संजय कुमार यादव एडवोकेट समेत रामविचार गौतम अशोक सिंह गोड ओम रावत नंदकिशोर गुप्ता ओपी यादव बनवारी यादव अशोक यादव राजकुमार यादव एवं क्लब के सदस्य गण विनोद कुमार यादव शिवकुमार रिखासन रामकिशून रिकासन नरेश यादव बुल्लू यादव राकेश यादव ननकू कुशवाहा नीरज यादव धीरज यादव एवं क्षेत्र की हजारों महिला एवं पुरुष में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार पासवान ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App