सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

दुद्धी, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के मूर्धवा मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया। घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। म्योरपुर सीएचसी में तैनात एसटीएलएस मनीष जायसवाल 30 पुत्र इंद्रजीत जायसवाल निवासी जाबर दुद्धी सोमवार को सुबह करीब नौ बजे हॉस्पिटल के काम से ही जिला मुख्यालय को जा रहे थे। मूर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर हाथीनाला थाना से तीन किमी पीछे एक अनियंत्रित ट्रेलर बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गया। सड़क किनारे घन्टो पड़े घायल युवक को डायल 112 ने देखते ही उठाकर दुद्धी सीएचसी लाया। जहाँ चिकित्सक डॉ शाह आलम अंसारी डॉ राजेश कुमार ने घंटो इलाज किया। लेकिन उपचार के दौरान ही मनीष जायसवाल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।
इनसेट-
दुद्धी के जाबर गांव में निवासी मनीष जायसवाल की शादी धनौरा गांव में बीते चार साल पहले हुई थी। अभी डेढ़ माह पहले एक मनीष का एक लड़का जन्म हुआ है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App