सोनभद्र

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में रविवार की रात्रि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बघाडू गांव के घायल युवक जुगेस 20 पुत्र शिवलोचन ने बताया कि रविवार की देर शाम लालबहादुर 20 पुत्र रामधनी के ससुराल रजखड़ गांव में है। जहाँ एक बाइक से तीन युवक रजखड़ गांव रामलीला देखने आए हुए थे। लालबहादुर अपने ससुराल रुक गया। देर रात करीब 11 बजे घर वापस जाने लगे। रजखड़ गांव में ही सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक चालक संदीप कुमार उर्फ ग़दर 23 पुत्र छोटेलाल निवासी बघाडू के साथ सड़क किनारे जा गिरे। जिससे बुरी तरह घायल हो गए। देर रात करीब साढ़े 11 बजे हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही संदीप कुमार उर्फ ग़दर को मृत घोषित कर दिया। वहीँ लालबहादुर का इलाज निजी हॉस्पिटल में हो रहा है। सीएचसी दुद्धी द्वारा मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया गया। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों ने को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App