सोनभद्र

जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। भाकपा माले अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल नामित ज्ञापन तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा। पार्टी जिला कमेटी सदस्य राजदेव सिंह ने कहा कि गांव में पहले माइक्रो फाइनेंस कंपनी के सभी कर्ज माफ किया जाए। बिजली बिल माफ कर 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाए। बनाधिकार कानून के तहत गरीबों को पट्टा दिया जाए। कनहर परियोजना को अभिलंब पूरा किया जाए। सीतापुर के जिला पंचायत सदस्य का अर्जुन लाल को प्रशासन द्वारा जिला बदर निरस्त किया जाए। लखीमपुर का रामदास को रिहाई किया जाए। नौजवान सभा के नारद मुनि ने कहा कि गांव में पहले टाइफाइड मलेरिया का दवा उपचार की व्यवस्था की जाए। नौजवानों को रोजगार देने की मांग कर धरना को संबोधित किया। इस अवसर पर लाल सिंह अनिल गुप्ता धनेश्वर सिंह रामशरण रामकिशन राजमती देवी बासमती देवी अदारी देवी शेर सिंह वंशबहादुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App