सोनभद्र

सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष बने राजेंद्र गुप्ता

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता

विंढमगंज थाने से सटे हनुमान मंदिर पर सन क्लब सोसाइटी की बीते रविवार को देर शाम को हुई बैठक में सन क्लब सोसायटी के द्वारा हर वर्ष छठ पूजा के पावन पर्व पर कराये जा रहे ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक उत्थान हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को संपादित करने के लिए नये पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता , संयोजक अजय कुमार गुप्ता ,उप संयोजक अविनाश अग्रवाल को बनाना गया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने बीते सत्र के आय-व्यय का लेखा- जोखा पेश किया। नए अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय इलाके मैं सतत वाहिनी नदी के तट पर क्लब सोसाइटी द्वारा पूजा स्थल पर विशाल मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है, उसे और भव्य तरीके से सभी लोगों के सहयोग से कराया जाएगा। अगले बैठक में कार्यकारणी सदस्य का चयन होगा इस मौके पर वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार,सुमन गुप्ता ,ओम प्रकाश रावत लवकुश चंद्रवंशी, डीसी गुप्ता, संतोष गुप्ता,मनोज गुप्ता,दिनेश गुप्ता,सत्यम जायसवाल, अक्षैयवर केशरी , विक्की , कार्तिक चंद्रवंशी,राजकमल,
आंनद द्विवेदी ,संजय द्विवेदी ,अमित केशरी,समेत क्लब के अन्य लोग मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App