सोनभद्र

श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने इन्द्रदेव सिंह और महामंत्री देवकुमार यादव

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय दुदहिया देवी मंदिर के प्रांगण में होने वाले दुर्गा पूजा के लिए रविवार को मंदिर प्रांगण में ही देव कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई । जिसमे श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से इंद्रदेव सिंह को अध्यक्ष और देवकुमार यादव को महामंत्री चुना गया।इसी क्रम में गौतम वर्मा एवं कमलेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष,जितेंद्र पाल,राम अशोक,राम प्रवेश व कमलेश को मंत्री, राममिलन को उप कोषाध्यक्ष, देवदास यादव को संगठन मंत्री तथा संतोष गुप्ता को सूचना मंत्री बनाया गया। संरक्षक मंडल में अनिल मेहता,शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव,परशुराम पाल का मार्गदर्शन रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से योगेन्द्र चौबे , हरिश्चंद्र यादव, गौरीशंकर पाल,रामधनी ,अजय, मनिष, शिशु जायसवाल,मनीष यादव, शिवनारायण , संजय ,विरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App