सोनभद्र

हरतालिका तीज पर विधि विधान पूर्वक कथा सुन महिलाओं ने व्रत का किया समापन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)पुनर्वास प्रथम स्थित बेड़ियां हनुमान मंदिर पर शुक्रवार की शाम हरतालिका तीज व्रत महिलाओं ने शिव पार्वती की कथा सुन निर्जला व्रत कर पूजा पाठ किया।तीज पर्व पर व्रती महिलाओं और कुंआरी कन्याओं का पूजा पाठ के लिए मंदिरों में हुजूम उमड़ा पड़ा।सोलह श्रृंगार कर ब्रती सुहागिन महिलाओं ने भगवान भोले नाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और पति के दीर्घायु की मंगल कामना करते हुए सुख संवृद्धि के लिए उखण्ड उपवास रख कर मनौती की।बेड़िया हनुमान मंदिर के आचार्य अनूप शुक्ल ने बताया कि मां पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को अपना पति होने के लिए कठोर तपस्या की थी तपस्या के पश्चात जब उनकी मन्नत पृरी हुई तब से सुहागिन महिलाएं भी अपने पति के दीर्घायु और सुख संबृद्धि की कामना को लेकर निर्जला ब्रत कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने लगी।हरतालिका तीज पर्व पर जरहा के अजीरेश्वर धाम एनटीपीसी आवासीय परिसर सिरसोती शिव मंदिर सहित इलाके के अनेक मंदिरों में ब्राह्मणों द्वारा बेदी बना कर इकठ्ठा महिलाओं को तीज पर्व पर शिव पार्वती कथा सुनाई गयी।समूचे दिन से देर रात तक मंदिरों में महिलाओं एंव कुंआरी कन्याओं की भीड़ पूजा पाठ में तल्लीन थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App