सोनभद्र

साड़ी का फंदा बना पेड़ से लटक कर युवक ने दी जान घर मे मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता )थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव टोला टेढ़ीनवन में बुधवार की रात एक युवक साड़ी का फंदा बना कर सिद्धा के पेड़ से लटक कर अपनी जान देदी।सुबह परिजनों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया ग्राम प्रधान पति विनोद भारती ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने फंदा काट कर शव को नीचे उतार पंचनामा के बाद पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज विधिक कार्रवाई में जुट गयी।जानकारी के अनुसार ईश्वर कुमार उर्फ छोटू पुत्र बाबूलाल उम्र 19 रात में परिजनों संग खाना खाया और पास में बने आवास की तरफ रोज की भाँति सोने चला गया।सुबह ईश्वर की बहन जब घर से लगभग सौ मीटर दूर किसी कार्य से गयी थी तो भाई को पेड़ से लटका देख रोने चिल्लाने लगी इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी किसी ने ग्राम प्रधान को फोन पर जानकारी दी।प्रधान पति की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा के उपरांत पीएम के लिए भेज दिया।परिजनों ने कहा कि घर मे कोई विवाद भी नही हुआ था वह सोने के लिए अपने कमरे में गया था बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ मे नही आ रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार