सोनभद्र

ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर बीजपुर पुलिस को सौंपा ज्ञापन,

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी परियोजना से विस्थापित गाँव डोडहर के ग्रामीणों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर भारी आक्रोश ब्याप्त है।गुरुवार को दोपहर में दर्जनों महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने बीजपुर थाने पहुँच कर प्रबन्धन के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया और पुलिस स्टेशन का घेराव कर प्रभारी निरीक्षक के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सौंप कर बिजली आपूर्ति को ठीक कराने कि माँग की गयी।इस बाबत कुसुम देवी की अगुआई में ममता देवी अफसाना लक्ष्मी सेवरी देवी बासमती पूजा संतोषी गुलाब कुंअर कौशिल्या सीता सोनमती भागीरथी रामप्रताप

लालबहादुर श्यामबहादुर सहित सैकड़ों लोगों ने कहा कि हम लोग परियोजना से विस्थापित हैं।प्रबन्धन के इशारे पर सप्ताह भर से बिजली महज दस पांच मिनट के लिए आ रही वह भी अघोषित कटौती की भेंट चढ़ गई है।आरोप है कि बिजली के बगैर बच्चों की पढ़ाई बर्वाद हो रही है तो घरों में सांप बिच्छु घुस रहे हैं।बताया गया कि सबसे अधिक पेयजल के लिए लोगों को मुसीबत उठानी पड़ रही है तो अंधेरे में चोरी की घटना बढ़ गयी है। सभी घँटों थाने के सामने डटे रहे उसके बाद निरीक्षक अपराध अजय बिक्रम यादव को ज्ञापन सौंपा और मामले में हतक्षेप कर ब्यवस्था ठीक कराने की

गुहार लगाई गयीं।इस बाबत परियोजना के जनसंपर्क विभाग से बताया गया कि डोडहर में कुल 139 वैध कनेक्शन है बाकी सैकड़ों लोग कटिया लगा कर चोरी से अबैध बिजली जला रहे हैं इस लिए क्षमता से अधिक लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर ट्रिप कर रहा है।लोगों को यूपीपीसीएल बितरण निगम से वैध कनेक्शन कराकर बिजली उपयोग करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार