सोनभद्र

धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण के छठी व भंडारे का कार्यक्रम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बेड़िया हनुमान मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठी का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला और भक्तगणों के द्वारा छठी में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे कढ़ी,चावल के प्रसाद का व्यवस्था किया गया था जिसमे क्षेत्र के सैकङो

भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर खड़िया हनुमान मंदिर व बीजपुर बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि जो भी भक्त भगवान के छठी का प्रसाद ग्रहण करता हैं वह पूण्य के भागीदार बनते हैं। भक्त सुनील तिवारी, पवन गर्ग,इंद्रेश सिंह,तारक नाथ दुबे,मनीष यादव का भंडारे में विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर गिरजा शंकर पांडेय,जुगुल किशोर तिवारी, अनिल त्रिपाठी, योगेन्द्र चौबे,श्रीराम यादव,अजय कुमार सिंह, सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान