सोनभद्र

भारी बारिश ने गडिया में मचाई तबाही

आईपीएफ टीम ने किया दौरा, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत गड़ियां में बीते दिनों हुई गांव में भारी तबाही मचाने का काम किया है। इस गांव का संपर्क मार्ग डूब गया है जिससे सैकड़ो लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और बच्चे विद्यालय तक नहीं जा पा रहे हैं। हालत इतनी बुरी है कि लोगों को इलाज भी नहीं मिल रहा है। बारिश के कारण कई किसानों की फसल पूरे तौर पर डूब चुकी है लेकिन उन्हें मुआवजा देने की कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका और मजदूर किसान मंच के तहसील प्रभारी राम विचार गोंड ने रविवार को गडिया का दौरा किया। नेताओं ने उक्त समस्याओं पर एसडीएम दुद्धी से दूरभाष पर वार्ता करके समस्याओं के निस्तारण का अनुरोध किया।
नेताओं को ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश से बेहद दिक्कतों का उन्हें सामना करना पड़ रहा है। प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों ने विगत एक सप्ताह पहले वहां की समस्याओं को लेकर म्योरपुर ब्लॉक में ज्ञापन भी दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगों ने कहा कि यदि रपटा की जगह वहां पुलिया का निर्माण कर दिया जाए तो भविष्य में लोगों के आवागमन में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। किसानों की बर्बाद हुई फसल के लिए तत्काल मुआवजा की भी मांग लोगों ने उठाई। आइपीएफ नेताओं ने भरोसा दिलाया कि उनके सवालों को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है और यदि कार्रवाई नहीं होती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान