सोनभद्र

रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच कच्चा मकान गिर गया।

■ बाल-बाल बचे परिजन,पड़ोसी के घर लिया पीडित आसरा,

गुरमा/सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) चोपन विकास खण्ड के ग्राम पटवध के बसकटवां टोले की निवासी गरीब परिवार संजय कुमार उर्फ सोनू चेरो का मकान रूक रूप हो रही वारिस से ढह गया है। जिससे पीडित परिवार बेघर हो गया है। पीडित संजय कुमार अपनी पत्नी प्रेमा देवी व चार बेटे बेटियों रोशनी, शिवम्, सत्यम, शिवांश के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। कल रात से हो रही बारिश में कच्चा मकान दरक गया। गुरूवार भोर में मकान पूरा ढह गया। गनीमत रही कि उस समय पूरा परिवार बाहर था, इससे जनहानि से बच गए। लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान दबने से जैसे गेहूं 1 कुन्टल , चावल 2 कुन्टल , चना 80 किलो , अरहर 70 किलो, एवं पूरे परिवार कपड़ा बिस्तर बर्तन इत्यादी का बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार की रात परिवार ने पड़ोसी के घर पर सामान रखकर बिताई है। संजय कुमार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि उसे सरकारी आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है। लेखपाल चन्दन शर्मा को फोन पर सूचना समाजसेवी आशुतोष गुप्ता द्वारा संबधित अधिकारीगण एंव क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देकर आपदा कोष से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App