सोनभद्र

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन: मारवाड़ी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं महिला मंडल की ओर से बढ़ौली चौराहा स्थित लोटस बैंक्विट में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। मारवाड़ी सोन महिला मंच की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सावन तीज मेले का आयोजन किया गया। तीज मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ बीना सिंह एवं डॉ अंजलि विक्रम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी सोन महिला मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया एवं महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड ने बताया कि तीज मारवाड़ी समाज का सबसे बड़ा पर्व है। इस त्योहार पर सभी सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं हाथों में मेहंदी रचाती है वह तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन के साथ झूले का आनंद लेती हैं। मेले में अनेक प्रकार के घर की साज- सजा, प्रसाधन सामग्री, राखी, भगवान की पोशाक आदि के स्टाल लगाए गए थे जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों और सावन के मल्हारो पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और बच्चों को बहुत तरह के गेम्स खिलाए गए और जीतने वाले को उपहार दिया गया। सेल्फी कॉर्नर की भी व्यवस्था की गई थी जहां महिलाओं ने सेल्फी खींची और जमकर मस्ती की और साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया, सचिन रितु जालान, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, पूर्व अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल, महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर सुनीता सांवरिया, अनीता कनोडिया, ममता जालान पूनम खेतान, मीरा जालान, सुनीता सराफ, पिंकी जालान, चित्रा जालान, दीप्ति केडिया, पूनम केडिया, ममता मित्तल, ज्योति मित्तल, खुशबू खेतान, मंजूलता, उमा जैन, नीलम जैन, शीला जैन आदि मंच व मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App