सोनभद्र

गेहूवन नाग के काटने से अधेड़ महिला की अस्पताल ले जाते हुई मौत

तीसरे सोमवार के पूजा के लिए निकाल रही थी घी और सांप ने काट लिया।

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना के ग्राम पंचायत कुंडाडीह में सोमवार को लगभग 11 बजे दीवाल पर रखे घी का टहरी (मिट्टी का वर्तन) से घी निकालते समय गेहूवन नाग के काटने से 54 वर्षीया विपति पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।ग्राम प्रधान सुरेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि महिला लगभग 11 बजे नहा धो कर सोमवार की पूजा के लिए दरवाजे के ऊपर रखे मिट्टी के बरतन से घी निकालने के लिए हाथ बढ़ाई वही बडेर पर कुंडली मार कर बैठा गेहूवन प्रजाति का नाग अंगुली में काट किया।और फुफकार मारने लगा महिला ने इसकी जानकारी घर वालो को दी।परिजन घर के बडेर में बैठे सांप को मार दिए और महिला को सीएचसी ले जाने लगे लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड दी।परिजन अस्पताल ले जाकर चिकित्सको को दिखाया तो अधीक्षक डा पी एन सिंह ने महिला को मृत घोषित कर दिए।पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। जानकारों की माने तो गेहूवन किंग कोबरा के बाद दुनिया की सबसे विषैला सांप है जिसके फूकने से भी जहर निकलता है और मुर्गी चिड़िया तक इसके फूंक के जहर से मर जाते है।यह सांप किंग कोबरा की तरह कम दिखता है।लेकिन दक्षिणांचल के जंगलों और कभी कभी चूहा और मुर्गी खाने के लिए घरों और दीवारों पर चढ़ जाता है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App