एसटीएफ और चोपन पुलिस ने 72 लाख गाजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) एसटीएफ और चोपन पुलिस ने 72 लाख गाजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा जनपद मे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अनवरत ताबड़तोड़ कारवाई की कड़ी मे मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए एसटीएफ और चोपन पुलिस द्वारा सोन नदी पुल चोपन से 01 अदद ट्रक संख्या UP 63 T 6318 में कोयले की राख लादकर उसके निचे छिपाकर ले जा रहे 10 बोरियों में कुल 364.4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 72 लाख रुपये ) के साथ 02 अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 151/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
पूछताछ करने पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग उक्त गांजा उड़िसा के केवझर से स्वंय ले आकर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जनपदों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अलग-अलग स्थानों पर बेचते है । जिससे हम लोगों को अत्यधिक मुनाफा होता है। गाजा तस्करी का कार्य पूर्व मे भी हम लोग कर चुके है।
आरोपी का विवरण
1.हसन अली पुत्र मो0 शकील निवासी सराय अजीज उर्फ अजीजपुर, थाना बहरिया, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 25 वर्ष(वाहन चालक) ।
2.शिवप्रसाद मिश्रा पुत्र स्व0 श्याम बिहारी मिश्रा निवासी पूरे पाण्डेय पोस्ट छाता, थाना मऊआईमा, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 52 वर्ष (वाहन स्वामी)

बरामदगी का विवरण
1. 364.4 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 72 लाख रुपये)
2. 01 अदद ट्रक संख्या UP 63 T 6318 (अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये)
3. 3590/- रुपये नगद ।
4. एक अदद मोबाइल फोन।
गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम
01.प्रभारी निरीक्षक विजय चौरासिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
02.निरीक्षक अपराध इरफान अली, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
03.उ0नि0 फैजुद्दीन सिद्दीकी STF टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश ।
04.हे0का0 सुरज कुमार, हे0का0 रमाशंकर चौधरी, हे0का0 सुनिल मिश्रा, आरक्षी सुधीर कुमार एसटीएफ लखनऊ उत्तर प्रदेश।
05.आरक्षी अभय कुमार, आरक्षी चन्द्रजीत यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।



