शमशेर यादव की बड़ी सफलता घोरावल मे ग्राहक सेवा संचालित कर ग्राहकों के अंगूठे का क्लोन तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) शमशेर यादव की बड़ी सफलता घोरावल मे ग्राहक सेवा संचालित कर ग्राहकों के अंगूठे का क्लोन तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बायोमैट्रिक मशीन, अंगूठे का क्लोन, मोबाइल 44800 बरामद। शिवनरायन विश्वकर्मा पुत्र प्रेमनाथ विश्वकर्मा ग्राम कर्रीबराव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र द्वारा थाना घोरावल पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि लवकुश यादव पुत्र प्रभु यादव व मनोज यादव पुत्र शिवनरायण यादव निवासीगण ग्राम कर्रीबराव थाना घोरावल द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन कर आधार कार्ड के माध्यम से पैसा निकालने का कार्य किया जाता है । लवकुश यादव के पास दस हजार रुपये व दिनांक 11.07.2024 को मनोज यादव के पास पांच हजार रुपये निकलवाने के लिए गया तो बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर बताया कि सर्वर डाउन है पैसा नहीं निकलेगा तथा बगल में रखी पिघली हुयी मोमबत्ती पर अंगूठा लगवाकर आश्वासन दिया गया कि पैसा निकालकर आपको दे दूंगा, परन्तु उनके द्वारा आवेदक को सर्वर डाउन होने का बहाना बताकर पैसा नहीं दिये । जब आवेदक अपने बैंक जाकर खाता की जांच करवाया तो दिनांक 10.07.2024 को दस हजार रुपये व 11.07.2024 को पांच हजार रुपये निकाला जा चुका था।
उक्त घटना के सम्बन्ध में जांच कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा घोरावल क्षेत्राधिकारी को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण मे घोरावल पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में संलिप्त 2 आरोपी को कर्रीबराव से गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक सामान, अंगूठे का क्लोन व नगद रुपये बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना घोरावल पर मु0अ0सं0-105/2024 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 66सी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि हम लोग मोबाइल व बायोमैट्रिक मशीन का उपयोग कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके अपने वायलेट में पैसा ट्रांसफर कर लेते है तथा पिघली हुई मोमबत्ती पर ग्राहकों का अंगूठा लगवाकर बाद में फेविकोल डालकर अंगूठे का क्लोन तैयार कर बाद में उसी अंगूठे के क्लोन का उपयोग करके ग्राहकों के खाते से पैसा निकालते थे। इसी तरीके से इनके द्वारा कुल 07 लोगों के साथ क्रमश: 2800, 6300, 3000, 4200, 5000, 10000, 6000 रुपये (कुल 37300 रुपये) का धोखाधड़ी किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
01.मनोज यादव पुत्र शिवनरायन यादव निवासी ग्राम कर्रीबराँव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।
02.लवकुश यादव पुत्र प्रभू यादव निवासी ग्राम कर्रीबराँव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
1- दो अदद बायोमैट्रिक मशीन।
2- दो अदद मोबाइल फोन।
3- 06 अदद अंगूठे का क्लोन।
4- 44800/- रुपये नगद।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
01. प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
02. निरीक्षक अपराध शमशेर यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 नागेन्द्र यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 आशुतोष राय थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
05. का0 देवनरायन थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।



