सोनभद्र

घर से भाग रहे दो प्रेमी जोड़ो को ग्रामीण और परिजनो ने पकड़ा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) घर से भाग रहे दो प्रेमी जोड़ो को ग्रामीण और परिजनो ने पकड़ा। विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन मार्ग पर घर से भागे दो प्रेमी युगल जोडी को स्थानीय ग्रामीण व परिजनों ने धर दबोचा। सूचना पर पहुंचे नगर ऊंटरी झारखंड के थाना पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को पकड कर अपने साथ ले गए। इस दौरान आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ लग गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से सटे राज्य झारखंड के नगरउटारी थाना अंतर्गत पाल्हे गांव निवासी छोटेलाल साव ने बिलखते हुए बताया कि मेरी पुत्री को कांडी थाना अंतर्गत हरिहरपुर गांव निवासी रंजीत गुप्ता पुत्र प्रहलाद साव ने बीते मंगलवार को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भाग ले गया था जिसकी सूचना हम प्रार्थी के द्वारा नगर उटारी थाने में देने के पश्चात अपने परिजनों के साथ खोजबीन कर ही रहा था इसी बीच आज मालूम चला कि विंडमगंज रेलवे स्टेशन पर दो प्रेमी युगल जोड़े बैठे हैं सूचना के निशान देही पर हम व हमारे परिजन मौके पर पहुंच ही रहे थे कि दोनों लोग रेलवे स्टेशन से निकाल कर पैदल रेलवे स्टेशन विंडमगंज मार्ग की ओर निकल गए। इसी बीच हम अपने परिजनों के साथ मौके पर आकर दोनों लोगों को पकड़ने की कोशिश किया तो भागने लगे शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों लोगों को पकड़ लिया गया।
तत्पश्चात झारखंड नगर उटारी थाने को सूचित किया गया सूचना पर थाने के एस आई संदीप कुमार रवि अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ गाड़ी में बैठकर ले गए हैं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय राहगीर व ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
Download App