सोनभद्र

बीजपुर–बकरिहवा सड़क मार्ग पर गढ्ढे के पानी मे सड़क की तलाश करता सरकारी वाहन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) प्रदेश सरकार के गढ्ढा मूक्त सड़क अभियान के दावे को मुँह चिढ़ाता बकरिहवा से बीजपुर तक 25 किलोमीटर के इस सड़क मार्ग पर आप सभी जनपद वासियों अधिकारियों खास तौर पर नवागत डीएम साहब का हार्दिक स्वागत है।पिछले तीन साल से अपनी दुर्दशा पर आँशु बहाती इस सड़क को अब खूनी सड़क के नाम से भी लोगबाग पुकारने लगे हैं।दुख की बात यह है कि इसी सड़क पर पिछले तीन साल में अब तक आयेदिन हो रहे वाहन दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोगों की अकाल मौत हो चुकी है तो इतने ही लोग अपंग होकर घर मे खाट तोड़ रहे हैं।पूर्णरूप से गढ्ढे में तब्दील 25 किलोमीटर की इस सड़क की पटरी सहित कई पूल और पुलिया जर्जर होकर गढ्ढा युक्त अवस्था मे पहुँच गए हैं।इसी सड़क से लगभग 30 गॉंवों के ग्रामीण श्रमिक रोजी रोटी कमाने के लिए दुपहिया चार पहिया वाहन से सफर कर एनटीपीसी रिहंद पावर प्लांट प्रतिदिन आते जाते है लेकिन कब कौन दुर्घटना का शिकार हो जाएगा इसका आभास किसी को नही है।घर से बाहर निकलते ही परिजन चिंतित रहते हैं लेकिन पापी पेट के वास्ते लोग जीवन को दांव पर रख कर रोज आना जाना बजबूरी है।गौरतलब हो कि चार प्रान्तों को जोड़ने वाली इस सड़क मार्ग पर जनपद के तमाम आला अधिकारी भी सफर करते हैं।इतना ही नही कारपोरेट जगत से जुड़े अनेक परियोजनाओं के अधिकारीयों का चौबीस घण्टे आनाजाना इसी मार्ग से है लेकिन आज तक किसी की नज़र इस दुर्बयवस्था पर नही गयी।जेई लोकनिर्माण बिभाग रावर्ट्सगंज विनोद भारती ने बताया कि बरसात बाद गढ्ढा मुक्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
Download App