सोनभद्र

सिंचाई के दौरान करेंट के चपेट में आने से किसान कि मौत

वैनी/ सोनभद्र( राजन गुप्ता)
रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला गांव निवासी एक किसान कि धान कि नर्सरी सिंचने के दौरान करेंट के चपेट में आने से मौत हो गयी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया ग्राम पंचायत के टोला तल्ला के निवासी राजाराम पुत्र ईश्वर उम्र 50 वर्ष मंगलवार की शुबह करीब 10 बजे अपने घर से तीन सौ मीटर दूर खेत पर कर्मनाशा नदी में बिजली द्वारा मोनोब्लाक लगाकर धान कि नर्सरी के सिंचाई के लिए गया हुआ था इधर घर के लोग खाना खाने के लिए उसका इन्तज़ार कर रहें थे इस दौरान जादा देर देखते हुए मृतक कि मां करीब डेढ़ बजे खेत पर पहुंची और आस पास कहीं नहीं दिखाई देने पर कर्मनाशा नदी के किनारे पर जहां मोनो ब्लाक लगा हुआ था वहां पहुंची तो राजाराम अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था तो वह हो-हल्ला मचाने लगी जिससे आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे और देखें तो उसकी मौत हो चुकी थी जिससे हड़कंप मच गया और परिजन रोने बिलखने लगे वहीं इसकी सुचना 112 नम्बर पर दि गयी जिस सम्बन्ध में रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है सूचना आने पर अग्रीम कारवाई कि जाएंगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी
Download App