सोनभद्र

दरोगा के निजी कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी, एक की हालत नाजुक

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग मारकुंडी ग्राम पंचायत के केवटा मोड़ पर सोमवार की सायं चोपन की तरफ जा रही दरोगा की तेज रफ्तार निजी कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए यही एक युवक की सर मे गंभीर चोटे आने से हालत नाजुक बताई जा रही। स्थानीय लोगो के मुताबिक सोनभद्र मे तैनात दरोगा संजय सिंह निजी कार से चोपन की तरह जा रहे थे उसी तरफ बाइक सवार भी जा रहे दरोगा की कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो युवक जख्मी हो गये एक युवक की सर बुरी जख्मी होने के कारण अति गंभीर बतायी गयी है। दोनो जख्मी को स्थानीय लोगो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया है जहा प्राथमिक उपचार को बाद गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर उपचार के लिए चिकित्सको द्वारा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। वही दरोगा की कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी है। वही मौके पर मौजूद दरोगा संजय कुमार सिंह ने बताया की बाइक सवार अचानक पिछे से आ जाने पर कार अनियंत्रित होकर जाने से यह घटना घटी है मै अपने तैनाती स्थल थाना जुगैल जा रहा था। वही दोनो घायलो का नाम क्रमश: राजेश कुमार 35 वर्ष, सुरेश 25 वर्ष निवासीगण ग्राम पंचायत लोढ़ी, थाना राबर्ट्सगंज बताए गए है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात
Download App