सोनभद्र

सोनभद्र जिले मे तैनात विमलेश सिंह बने इंस्पेक्टर

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सोनभद्र जिले मे तैनात विमलेश सिंह बने इंस्पेक्टर। शासन के द्वारा 2 दर्जन सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया गया। उसी क्रम में आज सोनभद्र लोढ़ी चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह इंस्पेक्टर बनाये गये। वही इंस्पेक्टर बनने के बाद विमलेश सिंह ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता पिता को देते हुए कहा के आज मैं जो भी हूँ उन्हीं की दुआओं की वजह से हूँ उन्होंने कहा के सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है। ये मेरी माँ की दुआओं का असर लगता है।

मूलतः गाजीपुर के पतार गांव के रहने वाले हैं। विमलेश सिंह मिर्जापुर,वाराणसी,गोरखपुर, फैजाबाद मे अपनी सेवा दे चुके है। सोनभद्र मे करमा एसआई,दुद्धी अमवार चौकी इंचार्ज, दुद्धी कस्बा चौकी इंचार्ज,गुरमा चौकी इंचार्ज रह चुके हैं वर्तमान मे विमलेश सिंह लोढ़ी चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात हैं।

आम जनमानस में सौम्य स्वाभाव के मृदुभाषी के रूप में जाने जाने वाले विमलेश सिंह के ऊपर किसी भी प्रकार का दबाब काम नहीं करता है। इंसाफ पसन्द व सरल स्वाभाव के विमलेश सिंह कहते हैं के दुर्दांत अपराधियों का अंत करना और पीड़ित को न्याय के लिए अपराधियों को न्यायालय तक पहुचाना ही वर्दी पहनने का मुख्य मकसद है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App