सोनभद्र

चोपन में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर सोमवार को ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में नमाजियों से ईदगाह खचाखच भरी रहीं। ईद उल अजहा का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये। वहीं सुबह 7:30 बजे ईद उल अज़हा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी द्वारा ईदगाह पर तकरीरों में कुर्बानी की अहमियत बताई गई। वहीं चेयरमैन उस्मान अली ने सभी लोगों को ईद उल अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। बाद नमाजे ईद उल अजहा लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के रास्ते पर चलने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई। वही अंजुमन सदर हाजी सरफराज अहमद व सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ ने चोपन के आवाम, प्रशासन व पत्रकार बन्धुओं को आपसी भाईचारे सौहार्द के प्रतीक ईद उल अज़हा की बधाईयां देते हुए नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को ईदगाह की सफाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, हाजी मुख्तार अहमद, हाजी ग्यासुद्दीन, हाजी वकील अहमद, नायब सदर नाजिम खान, ईदू भाई, डां मुन्ना, सभासद सलीम कुरैशी, चिराग अली, रियाज अहमद, एजाज अंसारी, नेसार अंसारी, सराफत अली, रिजवान अहमद, भाईजान, विनीत शर्मा व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया मय फोर्स चाक चौबंद नजर आये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App