सोनभद्र

दुद्धी रक्त कोष केंद्र में ब्लड निकालकर मरीज को न चढ़ाने पर हंगामा

2 यूनिट ब्लड निकाल मैच न करने का बहाना बता प्राइवेट में जाने की दी सलाह

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित दुद्धी रक्त कोष केंद्र में रविवार को एक महिला मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल गेट पर ही औरंगजेब की मोटर गैरेज की दुकान है। रविवार को उसकी 40 वर्षीय पत्नी नसीमा बेगम को सुबह 10:30 बजे तबीयत खराब होने की दिशा में सीएचसी लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने उनकी ब्लड जांच कराई। जिसमें 7 ग्राम ब्लड होने की दशा में खून चढ़वाने का परामर्श दिया गया। साथी मिस्त्री पर मुसीबत देख उसके सहयोगी मिस्त्री जानी मसीह व एक ड्राइवर फैजल अली ने दुद्धी ब्लड बैंक पहुंचकर अपना ब्लड चेक डोनेट करने की पेशकश की। एलटी अखिलेश द्वारा एक हाथ से ब्लड चेक व मैच करने के लिए खून निकाला गया, वहीं दूसरी तरफ थोड़ी देर बाद दूसरी हाथ से एक-एक यूनिट ब्लड दोनों लोगों का निकाल दिया गया। ब्लड निकालने के कुछ देर बाद एलटी अखिलेश ने बताया कि ब्लड मैच नहीं कर रहा है। मरीज को लेकर आप लोग साईं हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज चले जाइए। डोनर रहेगा तो ₹1500 सौ और नहीं रहेगा तो ₹7000 देंगे तो वह खुद ही ब्लड चढ़ा देंगे। इतना सुनते ही मिस्त्री और उसके साथी आग बबूला हो गए। मरीज के परिजन ब्लड बैंक के बाहर आकर व्यवस्थाओं के प्रति मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वरुणानिधि ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है।शोषण की कोई लिखित शिकायत करता है तो बेशक जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

सीएचसी पहुंचे एडिशनल सीएमओ डॉ आरजी यादव ने मौके पर मौजूद ब्लड बैंक प्रभारी वरुणानिधि की दलील को खारिज करते हुए कहा कि क्या कोई लिखित शिकायत मिलेगी तभी कार्यवाई संभव है। आप ऐसे ब्लडकर्मियों पर पैनी निगाह रखें। अस्पताल में पैसे मांगने की शिकायत पर मरीज के परिजन सितारे आलम को तलब कर उससे पूछताछ की। बताया कि उसे ब्लड बैंककर्मी अखिलेश ने जांच के नाम पर ₹400 लिए हैं तथा 5500 एक यूनिट ब्लड देने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा मांग की गई थी। मरीज के परिजन की बात सुनकर हतप्रभ एडिशनल सीएमओ ने कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही तत्काल एलटी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App