सोनभद्र

संदिग्ध हालत में मिला कनहर नदी में शव, पुलिस मौके पर

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र से लगभग 18 किलोमीटर दूर पकरी ग्राम पंचायत से सेट कनहर नदी में कमलेश चेरो उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र गोपी चेरो का शव अबुझ हालत में बुधवार को ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से निकलवा कर अन्त्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरी निवासी कमलेश चेरो पुत्र गोपी चेरो का शव घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर कनहर नदी में मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा, तो बात जंगल की आग की तरह फैल गई। मृतक के पिता गोपी चेरो ने बताया कि बीते 20 मई को गांव में ही लखन गोड़ के यहां बारात आई थी। मेरा पुत्र बारात में शामिल होने को कह कर निकाला था उसके बाद से मेरे पुत्र का कोई पता नहीं चला। पास पड़ोस में पता लगाने का प्रयास किया परंतु नहीं मिला। वही आज कनहर नदी में मेरा पुत्र का शव मृत अवस्था में मिला है मेरे लड़के की मौत किन कारणों से हुई मै कुछ समझ नहीं पा रहा हूं। वही सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को ग्रामीणों की मदद से पानी से निकलवा कर पंचनामा करने के पश्चात अंतपरीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। तथा कहा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा तथा विधि सम्मत करवाई आवश्यक की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Download App