सोनभद्र

न्यायालय कर्मचारियों की बदहाल स्थिति को लेकर होगा आंदोलन: डा.अनुराग श्रीवास्तव

– अखिल भारतीय अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारी संघ ने बैठक में बनाई रणनीति

– नई दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। अखिल भारतीय अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारी संघ(AISCSA) की राष्ट्रीय बैठक गत दिनों नई दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर सभागार में संपन्न हुई। जिसमें देश में अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों की बदहाल स्थिति,कर्मचारियों के हो रहे शोषण आदि विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने की सहमति प्रदान की।
आल इंडिया सुबार्डिनेट कोर्ट स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि देश के जिला न्यायालय के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारी घोषित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश महर्षि द्वारा आगामी राष्ट्रीय बैठक राजस्थान में कराने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे अनुमोदित किया गया।
द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग( रेड्डी आयोग) में अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों को शामिल करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिट पिटीशन की त्वरित सुनवाई के लिए संघ अधिवक्ता महोदय से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया।
जिला न्यायालय के विधि स्नातक साथियों को न्यायिक अधिकारियों की भांति विशेष भत्ता दिलाए जाने,राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा में विशेष कोटा प्रदान किए जाने पर चर्चा हुई।
जिला और तहसील/तालुका न्यायालय में कार्यरत कंप्यूटर अनुभाग में कार्यरत साथियों को सिस्टम ऑफिसर की भांति टेक्निकल वेतनमान दिलाए जाने के संबंध में पूर्ण चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ई कमेटी के चेयरमैन को पत्र प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
देश के विभिन्न जिला न्यायालय में लंबे समय से कार्यरत Adhoc/नियत वेतन/संविदा पर नियुक्त साथियों की सेवाएं नियमित करने के विषय पर चर्चा की गई।
बैठक को दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट्स एम्पलॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा,महासचिव दीपक भारद्वाज,मध्य प्रदेश जुडिशियल एम्पलॉइज यूनियन के प्रांताध्यक्ष संजय सिरोठिया, हरियाणा जुडिशियल एम्पलॉइज वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव लियाकत अली, AISCSA पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष हरमीत सिंह,मणिपुर जुडिशियल एम्पलॉइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओकेन्द्रजीत सिंह,महासचिव लैशराम प्रेमानंद,AISCSA महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना शर्मा, राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश महर्षि,महासचिव बद्रीलाल,प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष कुमकुम चौधरी तथा AISCSA से संबद्ध मध्य प्रदेश लेबर कोर्ट एम्पलॉइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सचिन मजूमदार ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App