सोनभद्र

समर कैम्प के लिए कम्यूनिटी वालेंटियर्स का प्रशिक्षण का समापन

गोविंदपुर, सोनभद्र। आकांक्षी जिलों में छलांग परियोजना के तहत् दिनांक-16 मई 2024 से 19 मई 2024 तक देवरी, निपराज, विरधी, गुरौटी पंचायतों में समर कैम्प के लिए कम्यूनिटी वालेंटियर्स का प्रशिक्षण का समापन हो गया।

छलांग परियोजना गतिविधियों के क्रम में दो ब्लांको के 82 कम्यूनिटी वालेंटियर्स को स्पेस सोसायटी सोनभद्र, पिरामल के सहयोग से एक दिवसीय चार स्थानों पर फिजिकल ,समर कैम्प एजुकेशन , मानसिक विकास, बौद्धिक क्षमता पर प्रशिक्षण किया गया जिसमें जनपद सोनभद्र के दो विकास खण्डों में 50 विद्यालयों में छात्रों को शारीरिक मानसिक विकास के लिए छलांग परियोजना संचालित है जिसमें बच्चों को मानसिक व क्षेत्रीय खेलकूद से जोड़कर रूचिपूर्ण गतिविधियां बनाना है परियोजना के तहत् समर कैम्प गांवों में पंचायत स्तर पर किया जाना है चिन्हित प्रशिक्षण प्राप्त वालेंटियर्स गांवों के बच्चों को विद्यालय,सार्वजनिक स्थानों, फिल्ड, पंचायत मैदान में सुबह व शाम को शेसन,क्लास ,चलाया जाएंगा। छलांग परियोजना गतिविधियों को शारीरिक शिक्षा, भावनात्मक, टीम भावना के माध्यम से क्रियान्वयन व रूचिकर खेलकूद से जोड़कर बच्चों में पठन पाठन, शिक्षा विद्यालयों में ठहराव, व बेहतर उपस्थिति होगी। बच्चे लम्बे अवकाश में भुल जाते थे लेकिन समर कैम्प में बच्चों का रूझान बढ़ेगा व मन मस्तिष्क विकसित व सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर होगा । संस्था सचिव ने भी विस्तार पूर्वक छलांग परियोजना गतिविधियों पर जानकारी साझा किया व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कम्यूनिटी वालेंटियर्स को प्रशिक्षण के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों कैम्प के माध्यम से विभिन्न रूचिकर गतिविधियां आयोजित करने को कहा जिससे बच्चों में शारीरिक-मानसिक विकास समझ,सीख बढ़ेगी उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षक संदीप जी, ब्रजेश कुमार जी कृष्ण कुमार जी रिंकु गौतम जी, अनुपम केशरी जी आदि की सक्रिय भूमिका व सहभागिता रही।।
उपरोक्त जानकारी श्री राजकुमार शर्मा सचिव स्पेस सोसायटी सोनभद्र समाजिक कार्यकर्ता सोनभद्र ने दी। सभी ने रूचि पूर्वक जानकारी साझा किया यह सभी ने स्वीकार किया कि छलांग परियोजना की गतिविधियों से विद्यालयों में ठहराव, उपस्थिति बढ़ी है। उक्त को सक्रिय रखने हेतु संस्था आशा करती है कि समर कैंप में भी पठन पाठन रूचिकर हो खेलकूद करने में समुदाय आधारित सहयोग भी मिलेगा
गतिविधियां करते हुए खुशी थी सभी वालेंटियर्स व स्टाफ ने अपने को बच्चों जैसा ही प्रतीत किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Download App