सोनभद्र

रेणुकूट बीजपुर 25 किलोमीटर मार्ग— सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क सड़क

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)रेणुकूट बीजपुर सम्पर्क सड़क बकरिहवा से बीजपुर तक 25 किलो मीटर पूर्ण रूप से गढ्ढे में बदल हो गयी है। ओवरलोड राख बालू परिवहन के कारण सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं वही 25 किलो मीटर सड़क की एक परत उखड़ कर जगह जगह बड़े गढ्ढे बन जाने से दुपहिया वाहन चालक आयेदिन गिर कर चोटिल हो रहे हैं। सड़क में जगह जगह बने गढ्ढे के कारण एक दूसरे वाहन से बचने के चक्कर मे आयेदिन दुर्घटना घट रही है अकारण लोगों की मौत हो रही है। आलम यह है कि 25 किलोमीटर का सफर लोग सिर पर मौत लेकर करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी रिहन्द परियोजना में इन्हीं 25 किलोमीटर क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों से अधिकांश श्रमिक रोजी रोटी कमाने प्रतिदिन दुपहिया वाहन से प्लांट में आते जाते हैं और वाहन की चपेट में आकर दर्जनों लोग अब तक अपनी जान गवां बैठे हैं तो कई लोग विकलांग बन गए हैं वहीं हादसे में अनेक पशुओं की भी मौत हो चुकी है। क्षेत्र के जरहा ग्राम प्रधान सुशीला देवी, विनोद भारती, रजमिलन प्रधान बद्रीनाथ, विजया कुंमारी, पिंडारी प्रधान रासजीवन भारती, लीलाडेवा प्रधान मुन्ना लाल, डोडहर ग्राम प्रधान केपी पाल, सिरसोती प्रधान बिजय सिंह , बीजपुर प्रधान दशमती गुप्ता, नेमना ग्राम प्रधान हीरामनी गुर्जर, महुली प्रधान जुकमुनिया, झीलों प्रधान सतेंद्र सिंह सहित अनेक ग्राम प्रधानों सहित समाज सेवियों ने एक स्वर से 25 किलोमीटर की जान लेवा खूनी सड़क को तत्काल बनवाने की माँग प्रशासन से की है।इस बाबत जेई लोकनिर्माण विभाग विनोद भारतीय ने कहा कि अभी इसी सड़क मार्ग पर दो जर्जर पुल का निर्माण चल रहा है सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है स्वीकृति आते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App