सोनभद्र

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शीर्ष नेताओं ने चुनाव फतह का दिलाया संकल्प

दुद्धी- रविवार को नगर के एक निजी होटल में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को पूरे गंभीरता से ले रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से इस चुनाव में पूरे जी जान से जुट कर प्रत्याशी को विजयी बनाना है। इस चुनाव में हमे मोदी ,योगी के योजनाओं को सब को बताते हुए हर बुथ को जीतना है। अगर हमने बुथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया। आगे सभी बुथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करते हुए कहा आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। इसलिये हम सभी कार्यकर्ता बन्धु मिलकर इस चुनाव को जिताते हुए सूबे के अंतिम छोर पर बसे लोगो को भी सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे। ताकि सब का साथ ,और सब का विकास,सब का विश्वास की नीति के तहत काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी के सिर जीत का सेहरा बांध सकें।

वक्ताओं ने विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ एवं लोकसभा से भाजपा एलाइंस प्रत्याशी रिंकी कोल को प्रचंड मत से जितने की अपील की।
इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी सदस्य विधान परिषद,राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, चकिया विधायक कैलाश खरवार, सोनभद्र प्रभारी अनिल सिंह, लोक सभा प्रभारी राम प्रकाश दुबे, जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, विधानसभा प्रभारी सन्तोष खरवार, पन्नालाल जायसवाल, जिला महामंत्री,जिलामंत्री दिलीप पांडेय,मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी समेत दर्जनों शीर्ष नेताओं ने हर क्षेत्र से आये कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्रम व फूल माला से अभिनंदन किया और चुनाव फतह करने के लिए उनमें जोश भरा। इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App