सोनभद्र

राबर्ट्सगंज में तेज आंधी से वकीलों के सेड, नेम प्लेट उजड़े

करीब एक दर्जन वकीलों को हुई क्षति
– जिला प्रशासन से वकीलों ने क्षतिपूर्ति दिलाने की उठाई मांग
– राबर्ट्सगंज जिला न्यायालय एवं तहसील परिसर का हाल
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित जिला न्यायालय एवं तहसील परिसर में करीब एक दर्जन वकीलों के लगे टीन शेड मंगलवार की शाम अचानक आए आंधी पानी में उजड़ गए। जिससे वकीलों की काफी क्षति हुई है। वकीलों ने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग उठाई है।
बता दें कि जनपद न्यायालय एवं तहसील परिसर में वकीलों के बैठने का समुचित प्रबंध नहीं है, जिसकी वजह से वकील टीन शेड लगाकर अपना चैंबर बनाकर उसी मैं बैठते हैं। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक तेज गरज, चमक के साथ आंधी पानी आया और करीब आधे घंटे में ही करीब एक दर्जन वकीलों के टीन शेड उजड़ गए। जिससे वकीलों की काफी नुकसानी हुई है। जिसमें प्रमुख रूप से एडवोकेट राकेश शरण मिश्र,एडवोकेट डीके मौर्य, एडवोकेट दिलीप, एडवोकेट आसमा, एडवोकेट दिनेश , एडवोकेट आलोक आदि के टीन शेड उजड़ गए हैं। जिसकी वजह गर्मी के मौसम में वकीलों और वादकारियो को धूप में बैठना पड़ेगा। वकीलों ने जिला प्रशासन से आंधी से हुई नुकसानी की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग उठाई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App