सोनभद्र

दुद्धी भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड़ का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

चोपन, सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)। विधानसभा दुद्धी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अगुवाई में श्याम लाज पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने ने अंगवस्त्र श्री राम की तस्वीर देकर स्वागत किया इस दौरान श्रवण सिंह गोड़ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता
और एक मजदूर के लड़के को प्रत्याशी विधानसभा का बनाने पर सिर्फ नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के रीति-नित और विचारधारा पर काम करने के लिए कृत संकल्पित हूं और दुद्धी विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा में प्रचंड जीत के लिए काम करता रहूंगा । जनपद के कार्यकर्ताओं से निवेदन और आग्रह है कि एक कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी ने जो सम्मान दिया है अब हमारी जीत आप कार्यकर्ताओं के साथ से ही संभव हो पाएगा भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के मान सम्मान और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा | बताते चलें कि श्री गोंड़ बाल काल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन बनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर संघ की शाखा में जाना प्रारंभ किया और आगे चलकर तमाम दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करते रहे।इस मौके पर डॉ सतेन्द्र आर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, अनमोल अग्रवाल,आर्यन दूबे, हिमांशु प्रियदर्शी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App