सोनभद्र

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बाइक से दो युवक अपने गांव में ही बाइक से घर जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बचने के चक्कर मे बाइक अनियंत्रित हुई जिससे बाइक सवार दोनो युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलवस्था को देखते ही ग्रामीणों ने घायल युवकों को सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने जय प्रकाश 19 पुत्र महेंद्र निवासी कटौली की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया। दो दिन पूर्व इलाज कर घर वापस भेज दिया। मंगलवार की शाम युवक की तवियत दुबारा बिगड़ गई। परिजनों द्वारा हॉस्पिटल लेकर जाते समय युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App