सोनभद्र

नव दिवसीय कथा के तीसरे दिन शिव पार्वती विवाह एवं शिव चरित्र का अलौकिक वर्णन

— भक्त कथा श्रवण कर भाव विभोर हुए
—- शिव पार्वती विवाह में झूम कर नाचे भक्तगण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)गुरुवार की शाम बीजपुर पुनर्वास स्थित दुदहिया देवी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन शिव पार्वती विवाह एवं शिव चरित्र का आलौकिक वर्णन किया गया। बृंदावन से पधारे कथा वाचक रामचंद्र दास जी महाराज ने जीवन में रामनाम स्मरण का महत्व समझाते हुए शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उनका कहना था कि जीवन रुपी नैया को पार करने के लिए रामनाम ही एक मात्र सहारा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो दुखी नहीं है लेकिन, इसका मतलब यह नहीं होता है कि हम भगवान का स्मरण करना ही छोड़ दे। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे रामनाम का स्मरण करने मात्र से हरेक विषम परिस्थिति को पार किया जा सकता है। लेकिन, अमूमन सुख हो या दुख हम भगवान को भूल जाते हैं। दुखों के लिए उन्हें दोष देना उचित नहीं है।
“”मुझे तूने मालिक बहुत कुछ दिया हैं
तेरा शुक्रिया हैं तेरा शुक्रिया हैं””

भजन के साथ शिव पार्वती विवाह प्रसंग पर प्रकाश डाला। महाराज का कहना था कि नारदमुनि भगवान शिव एवं पार्वती विवाह का रिश्ता लेकर आए थे। उनकी माता इसके खिलाफ थी उनका मानना था कि शिव का कोई ठोर ठिकाना नहीं है। ऐसे पति के साथ पार्वती का रिश्ता निभना संभव नही है। उन्होंने इसका विरोध भी किया। लेकिन, माता पार्वती का कहना था कि वे भगवान शिव को पति के रुप में स्वीकार कर चुकी है तथा उनके साथ ही जीवन जीना चाहेगी। इसके बाद दोनों का विवाह हो सका ।कथा में गाए गए मधुर भजन
“जब तक रहे मेरा स्वासा उपकार लिए हो
भगवान मेरा जीवन संसार के लिए हो” पर श्रोतागण भाव विभोर होकर नाच उठे। शाम को कथा समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया और साथ ही बाजार के व्यवसायी और कथा के मुख्य यजमान सुशील सोनी के तरफ से भंडारे का भी आयोजन किया गया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन