सोनभद्र

कमलेश पाल और शिव कुमार सिंह का चला बाइक चोरो पे डंडा आधा दर्जन चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र कमलेश पाल और शिव कुमार सिंह का चला बाइक चोरो पे डंडा आधा दर्जन चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।
लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व मे घोरावल पुलिस की टीम द्वारा खुटहा बाइपास तिराहे से चेकिंग के दौरान 2 आरोपी सतीष यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी गुरुवल घोरावल,ओम प्रकाश यादव पुत्र महेश यादव निवसी तेन्दुई घोरावल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। उन्होने बताया कि यह मोटरसाइकिल लगभग डेढ वर्ष पहले जौनपुर पालिटेक्निक चौराहे के पास से चुराये थे। पूछताछ पर उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग जौनपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर व अन्य आस-पास के जनपदों से चुराते हैं, चुराने के बाद चेचिस रगड़ देते हैं व नंबर प्लेट निकाल देते हैं तथा कम पैसों में बेच देते हैं। जिनमे भिन्न- भिन्न स्थानों से चुराई गयी 06 मोटर साइकिलों को हम मुख्य लीडर विवेक यादव पुत्र शिव निवास यादव उर्फ मुन्ना यादव निवासी तेन्दुई घोरावल के घर रखे हैं। उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर विवेक यादव उपरोक्त के घर से चोरी की 6 बाइक बरामद की गयी जिनके नम्बर प्लेट नहीं है। इस सम्बन्ध में थाना घोरावल पर मुकदमा अपराध संख्या 39/2024 धारा 41, 411, 414, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोगों का मुख्य लीडर विवेक यादव पुत्र शिव निवास यादव उर्फ मुन्ना यादव निवासी तेन्दुई घोरावल है। जो हम लोगों का परम मित्र है। एक मोटर साइकिल जौनपुर से तथा 6 मोटरसाइकिलों को हम लोग करछना व नैनी इलाहाबाद से चोरी किये थे। हम तीनों लोग साथ मिलकर जौनपुर, इलाहाबाद, मीरजापुर वनआस पास के जिलों से मोटर साइकिलों की चोरी करते हैं तथा उनका चेचिस नंबर मिटाकर तथा नम्बर प्लेट बदलकर खुरचकर कम दाम पर लोगों को बेचकर पैसे को आपस में बांट लेते है।

फरार आरोपी
विवेक यादव पुत्र शिव निवास यादव उर्फ मुन्ना यादव निवासी तेन्दुई घोरावल

बरामदगी का विवरण
1. हिरो स्पलेण्डर प्रो रंग काला व ग्रे जिसपर नंबर प्लेट नहीं लगा है, चेचिस नंबर रगड़ा हुआ है इंजन नंबर
HAIOEREHM79294 है।
2. हिरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो रजिस्ट्रेशन नंबर UP70BU5375 चेचिस नंबर MBLHA10ADC09293 इंजन
नंबर HA10EHC9C11113 ।
3. हिरो सुपर स्पलेण्डर रजिस्ट्रेशन नंबर UP60AJ0969 चेचिस नंबर MBLJAR034J9E53165 इंजन नंबर
JA05EG79E030501
4. हिरो स्पलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नंबर UP70BN6399 चेचिस नंबर MBLHA10CGGHK72155 इंजन
नंबर HA10ERGHJ01692 |
5. हिरो स्पलेण्डर प्लस चेचिस नंबर MBLHAR084HHF इंजन नंबर HA10AGHHFE 1652
6. होण्डा साइन रजिस्ट्रेशन नंबर UP70EY1349 चेचिस नंबर ME4JC73AEKG022127 इंजन नंबर
GC73EG0039871
7. हिरो सुपर स्पलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नंबर UP70BL9457

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 अजय पाण्डेय थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 अभिषेक सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 रामेश्वर प्रसाद थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 राजीव कुमार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App