सोनभद्र

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ,लोगों को लेन देन में मिलेगी सहूलियत

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) ओबरा थाना ओबरा अंतर्गत चैत्र नवरात्री के प्रथम दिन भारतीय स्टेट बैंक शाखा ओबरा के ग्राहक सेवा केन्द्र का नगर पंचायत ओबरा चेयरमैन चांदनी देवी व स्टेट बैंक के हेड कैशियर ए. के. शर्मा ने फीता काट कर शुभारम्भ किया। श्री शर्मा ने कहा की ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालित होने से आम जनमानस को बैंक में मिलने वाली सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। खाता धारकों को जहां सहूलियत मिलेगी वहीं खाता धारकों का समय भी बचेगा। ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से अब बैंक के द्वारा मिलने वाली सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं इस ग्राहक सेवा केन्द्र पर उपलब्ध होंगी और खाता धारकों को मिलेंगी।चेयरमैंन ने कहा की ओम चौराहा के पास काफी आबादी क्षेत्र है इधर स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र की जरुरत थी खुलने से जनता को सहूलियत मिलेगी साथ ही योजना का लाभ भी मिलेगा।केन्द्र संचालक पूनम देवी ने बताया भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारकों को जमा,निकासी,एफडी, आरडी,खाता खोलना, सुकन्या खाता सहित सभी प्रकार की सुविधा मेरे सेंटर पर उपलब्ध रहेगी।मौके पर शिवदत्त दुबे समाजिक कार्यकर्ता, श्रवण केशरी, मृदुल, सुरेश,यश अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App