सोनभद्र

अतुलनीय, अकल्पनीय, अविस्मरणीय महावीरी झंडा जूलूस में उमड़ा ऐतिहासिक जन सैलाब

अनपरा/सोनभद्र अतुलनीय, अकल्पनीय, अविस्मरणीय आज अनपरा की सरजमीं झंडे व अबीर गुलाल से केसरिया रंग में रंग गई। सड़क पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। संख्या इतनी कि कैमरे कैद ही नहीं कर पाए तथा झांकियां इतनी कि गिनते गिनते आंखें थक गईं। क्या बूढ़े, क्या युवक व क्या बच्चे सभी ने भारी उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की। जुलूस में शामिल होने की उमंग यह रही कि बाजारों में दुकानों में सन्नाटा पसर गया मानों संपूर्ण परिक्षेत्र जुलूस का हिस्सा बन गया हो। वाद्य यंत्रों व श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम झांकिया, इतने ही डीजे साथ मे थिरकता जन सैलाब।

जय जय भवानी जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए लोगों ने बुढ़वा मंगल के दिन निकलने वाले इस महावीरी झंडा जूलूस को ऐतिहासिक बना दिया। पूरा परिक्षेत्र महावीरी झंडे से पट गया। एक साथ निकले जूलूस में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को देख प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे। हालांकि वालंटियरों की फौज ने प्रशासन के काम को अत्यधिक आसान बना दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह तथा उमंग देखने लायक था। लोगों ने एक दूसरे को रंग तथा गुलाल से सराबोर कर दिया। झांकियों में कहीं भगवान शिव तांडव नृत्य कर रहे थे। जूलूस में आधुनिक मोटर वाहन तो थे ही घोड़ों से सुसज्जित रथ भी थे। जय श्रीराम के गगदभेंदी उद्घोष के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए हनुमान भक्त पूरे माहौल को भक्तिमय कर रहे थे। अनपरा बाजार से निकले जूलूस पर गलियों तथा सड़कों से फूल बरसाये जा रहे थे, लोग इत्र की बौछार कर रहे थे, जगह-जगह शर्बत तथा अन्य पेय तथा खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की गई थी। जगह जगह श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया गया।

हर वर्ग के लोगों ने किया शिरकत

अनपरा में महावीरी जूलूस में हिंदुओं के अलावा अन्य वर्ग के लोग मसलन मुस्लिम, सिक्ख तथा ईसाई ने भी कंधा से कंधा मिलाकर शिरकत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अनपरा बाजार में मिलकर जूलूस में शामिल लोगों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिये पिपरी,दुद्धी सर्किल की पुलिस रही मौजूद

शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम दुद्धी के नेतृत्व मे क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, अनपरा एसएचओ राजेश सिंह, रेनूसागर चौकी इंचार्ज संजय सिंह, बीजपुर एसएचओ पंकज पांडेय, शक्तिनगर, बीना, विंडमगंज, बभनी पुलिस के जवान जुलूस के साथ तैनात रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App