सोनभद्र

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, बच्चों का बढ़ाया गया उत्‍साह

मून स्टार इंग्लिश स्कूल में रिजल्ट वितरण आयोजित कार्यक्रम अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

नए सत्र में पहुंचने पर दी गयी बधाई

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के म्योरपुर ग्राम पंचायत में स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल 10+2 न्यू दिल्ली, सी बी एस ई परिसर में 2024 वार्षिक परीक्षा में प्ले ग्रुप से क्लास 9 व 11 तक के शामिल हुए बच्चों को रिजल्ट का वितरण किया गया।प्रबंधक श्री मृणाल रोशन श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को अंक पत्र एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कर प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समस्त अविभावको को बताया गया की विद्यालय ने स्कूल के मोटो 4 डी को ध्यान में रखते हुए बच्चो के सर्वांगीण विकास करने का कार्य समस्त अध्यापकों द्वारा किया गया है।जो की काफी सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्कान गोस्वामी ने परीक्षा में पास हुए बच्चों को अंक पत्र देते हुए व क्लास में प्रथम, द्वितीय वतृतीय स्थान पाने वाले बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर अभिवावको को सम्मानित किया गया । वहीं नए सत्र में बच्चों को पहुंचने पर बधाई दी। विभिन्न गांवों नधिरा, डूबा, घघरी ,चौना, महुरिया, लिलाशी, चैरी, कुदरी, आरंग पानी , किरबील, देवरी, बराई डांड, कमरी डांड, खं ता, परनी, म्योरपुर, रlसपहरी, आश्रम मोड़ इत्यादि से स्कूल में अध्यन करने के लिए आने वाले बच्चो के अभिभावकों ने कहा की विद्यालय में दिए जा रहे शिक्षण कार्य से काफी खुश हैं और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने वाले अन्य सी बी एस सी स्कूलों की अपेक्षा कम शिक्षण शुल्क में अपने अपने बच्चो को पढ़ाने का सौभाग्य हमे प्राप्त हुआ है जहा नए नए नवाचार के साथ साथ आधुनिक शिक्षा दी जाती हैं l इसके लिए हम सभी स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद करते हैं।
प्रबंधक ने कहा की विद्यालय में बच्चो को साप्ताहिक एक्टिविट सीट दिया जाता है जो रुचिकर शिक्षण और बच्चो के बुनियादी शिक्षा को मजबूती प्रदान करता है साथ ही साथ हाउस वाइज कंपीटिशन बच्चो के अंदर निहित शक्तियों को बाहर लाने और निखारने का कार्य करता है, जिससे बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ती है। विद्यालय में समय समय पर होने वाले क्विज, प्रतियोगिता, ग्रुप डिस्कशन ,ओलंपियाड ,इत्यादि का कार्यक्रम होता है जो बच्चो के अध्ययन के लिए काफी अन कूल वातावरण बनाता है। स्कूल प्रबंधन द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड श्री दीपक राय जी को दिया गया ।अन्त में प्रधानाचार्य द्वारा सभी टीचर्स ,एवम अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी बच्चो के सुंदर भविष्य की शुभकामनाएं दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App