सोनभद्र

जिला अस्पताल के सीएमएस ने दिया इस्तीफा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिला अस्पताल के सीएमएस डा डीके सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे एडी स्वास्थ्य सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजा है। लगातार जूनियर रेजिडेंट व अन्य डाक्टरों के छोड़ने के बाद अब सीएमएस के इस्तीफे को लेकर खूब चर्चाएं हैं।
जिला संयुक्त चिकित्सालय अब मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित है। यहां सीएमएस का दायित्व डा डीके सिंह निभा रहे थे। एक सप्ताह पूर्व उन्हाेंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा एडी स्वास्थ्य के साथ ही अन्य अधिकारियों को भेजा है। इसके लिए उन्होंने निजी कारण बताया है। हालांकि वे चिकित्सक के पद पर कार्य करते रहेंगे। उनके इस्तीफे की खबर बाहर आने के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाओं की मानें तो सीएमएस को तवज्जो न दिए जाने, महत्वपूर्ण मामलों की भी सूचना उन्हें न देने के साथ ही वरिष्ठता क्रम में न होने के बावजूद कुछ डाक्टरो का सीएमएस पद के लिए जाेर आजमाइश वजह बनी है। अभी तक विभाग ने सीएमएस पद पर किसी की तैनाती नही किया है। कोविड के एल 2 अस्पताल के सीएमएस रहे डा बी सागर को यह जिम्मेदारी दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App